बेखौफ है नदी से रेत निकालने वाले , सम्बंधित विभाग चिर निंद्रा में ।

125

 

 

बिलासपुर।इन दिनों रेत निकलाने के जीवनदायनी अरपा नदी के अवैध रेत घाट सेंदरी में पोकलेन लगाकर हाईवा में भरकर अवैध रेत उत्खनन का कार्य जोरों पर है। इसकी खबर खनिज विभाग के अधिकारियों को नहीं है।अरपा नदी में पानी का स्तर कम हो गया है। इसके साथ ही रेत चोर सक्रिय हो गए हैं। अवैध रेत घाटों से रोजाना सैकड़ा ट्रेक्टर व हाईवा से रेत निकालकर अवैध परिवहन किया जा रहा है। बिलासपुर से लगे, सेंदरी पुल से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अवैध रेत घाटों से खुलेआम रेत निकाला जा रहा है। दूसरी ओर खनिज विभाग के अफसर मौन बैठे हैं।

इन दिनों रेत निकलाने के लिए सुबह से लेकर रात भर पोकलेन लगाकर अरपा से अवैध रेत घाट में ट्रेक्टर व हाईवा की लाइन लगी रहती है। नदी में जिस जगह से रेत माफिया रेत निकाल रहे हैं।इसके बाद मुख्य सड़क से परिवहन किया जा रहा है। वह जगह रेत खदान के रूप में स्वीकृत भी नहीं हुई है। खजिन विभाग के अधिकारी अनिल साहू का कहना है कि अरपा नदी से अवैध खुदाई की शिकायत पर कुछ दिन पहले सील कर कार्यवाही किया गया था। विभाग के स्टाफ से अभी निरीक्षण करवाता हु। बहरहाल देखना होगा पोकलेन लगाकर अवैध खनन करने वालों पर खनिज विभाग क्या कार्यवाही करती है।