हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान के तहत , घर घर जाकर जन कल्याण कारी योजनाओं की दी जानकारी ।

90

 

 

बेलगहना।हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत बेलगहना जोन में लहंगाभाठा,लुफ़ा,बहेरामुड़ा के बूथों में घर घर जाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया..

बेलगहना।
आज हाथ से हाथ जोडो अभियान पदयात्रा के तहत बेलगहना जोन के ग्राम बहेरामुड़ासे आरंभ होकर ग्राम लहंगाभाठा होते लुफा में समापन हुआ।
बेलगहना जोन के निम्न गांवों में बूथ बूथ के घरों में हाथ जोडो अभियान पदयात्रा के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक गली मोहल्ले के प्रत्येक घरों में जाकर आमजन को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
आज के हाथ से हाथ जोडो अभियान के संचालक जिला महामंत्री गणेश कश्यप रहे, कार्यक्रम को संचालन करते हुए जनता के बीच पहुंच कर महामंत्री ने आम जनता को बताया कि कांग्रेस सरकार एक ऐसी सरकार है जो गरीबों ,किसानों, छात्रों, बेरोजगारों सभी वर्गों के लिए सोचती है।उनके घर तक जन कल्याणकारी सुविधाओं को उपलब्ध करवाती है।


गणेश कश्यप महामंत्री ने घर घर पहुंच कर आमजन को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार भूपेश बघेल की योजनाओं के बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आपकी अपनी किसानों की सरकार है जो कहा किया किसानों का कर्ज माफ से लेकर ,गरीब परिवार के माता पिता ने कभी नही सोचा था कि वह अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढा पाऐंगे,स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जिसका लाभ प्रदेश की छात्रों को मिल रहा है।मेडिकल सुविधा, इलाज फ्री,दवाइयां फ्री उपलब्ध करा रही है,महिला स्वसहायता समूह को बढावा, बेरोजगारों की भत्ता ऐसी अनेक योजनाओं के बारे में घर घर पहुंचकर लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए गणेश कश्यप ने कहा कि अनेक योजनाएं है जो कांग्रेस सरकार ने आमजन के लिए लगातार चला रही है।कांग्रेस सरकार ही जो किसानों मजदूरों और बेरोजगारों के बारे में सोचती है। आमजनों को निवेदन किया की हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी छत्तीसगढ़ सरकार की कर्ज को चुकाकर इस बार पुनः देश ,प्रदेश व विधानसभा मे कांग्रेस सरकार को जीताकर छत्तीसगढ़ की कर्ज को चुकाकर अपना फर्ज पुरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जुमले बाजी व जनविरोधी नीतियों में ना आकर हमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई सहित लोगों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर उठाकर उसका हल करनेवाले सरकार का साथ देकर कांग्रेस की सरकार बनाना है।
आज के हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के पदाधिकारीगण सहित क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।