
राज्य में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. निजात अभियान एक कार्रवाई व जागरुकता अभियान है, जिसमें अवैध नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही नशे के विरुद्ध जनजागरुकता और नशे के आदी लोगों का पुनर्वास शामिल है.
अभी हफ्ते भर से कोटा में भी मेला लगा हुआ है , जिसमे कोटा नगर और आस पास के ग्रामीण अंचल से भी लोगों आना जाना लगा हुआ है , रोज हजारों की संख्या में मेला आने वालों की वजह से पुलिस का काम और भी बढ़ गया है बावजूद उसके कोटा पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना फर्ज अदा करते हुए एक और ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रही है जिसका नाम है निजात अभियान ,
मेले में हर आने जाने वाले सख़्श को ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा की टीम जिसमे शामिल राजकुमार वस्त्रकार , रवि श्रीवास , और मिथलेश सोनवानी निजात अभियान के बारे में जागरूक करते हुए , नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी बतला रहे हैं












