काले गमछे से चेहरा ढंक कर , युवक ने लगाई फाँसी , कारण अज्ञात ।

321

 

 

अज्ञात कारणों से काला गमछे में चेहरा ढक कर युवक ने लगाई फाँसी जाँच में जुटी पुलिस।

 

कोटा। थाना क्षेत्र में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। आज सुबह ही एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर शांत हुआ ही नहीं एक और मौत की खबर सामने आ गई, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खुरदुर के आश्रित मोहल्ला जूनापारा में एक युवक की रस्सी से घर के अन्दर लटकती हुई लाश मिली है, मृत व्यक्ति का नाम परमेश्वर दास मानिकपुरी पिता रूपदास उम्र 42 वर्ष बताया जा रही है। युवक जिस प्रकार अपने चेहरे को काला गमछा नुमा कपड़े से ढक कर आत्महत्या किया है। यह सोचने का विषय है,

बहरहाल कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी हुई है।