कोटा थाना क्षेत्र की घटना बच्चे और माँ की बंद कमरे में फाँसी के फंदे पर लटकती मिली लाश।
कोटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमने से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ माँ और दो वर्षीय मासूम बच्ची की फाँसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिला है। ग्राम पंचायत अमने स्थित पानी टंकी के पीछे मोहल्ला में एक महिला व एक दो वर्षीय बच्ची की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है, मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम गीता बाई यादव पति दिनेश यादव उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। घटना के वक्त मृत महिला के परिवार के कुछ लोग शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे, ससुर कुछ काम से कोटा गया हुआ था , मृत महिला की पति के पास स्कार्पियो वाहन है जिसे लेकर बुकिंग में अमरकंटक गया हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जाँच में जुटी हुई है।













