5 किलो गाँजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार ।

173

 

आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर तथा आरपीएफ टास्क टीम -01 बिलासपुर एवं तारबहार थाना के संयुक्त कार्रवाई से पकड़ा गया नसे का सौदागर के कब्जे से 05किलो ग्राम गांजा

1. अपराध संख्या-* 138/2023 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट

2.बरामद तथा जप्त संपत्ति का मूल्य** 01 नीले रंग के हैंड बैग मे 01 पैकेट मे कुल 05 किलो गांजा मूल्य ₹60,000/- ₹

3. गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पता*:-करन विश्वकर्मा पिता-सागर विश्वकर्मा उम्र -19 वर्ष निवासी- सूपाताल लढ़िया मोहल्लाथाना -संजीवनी नगर जबलपुर जिला -जबलपुर (म.प्र.)

4. घटना का संक्षिप्त विवरण * वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर  दिनेश कुमार तोमर सर के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक भास्कर सोनी तथा प्रभारी टास्क टीम उ.नि. कुलदीप सिंह,थाना प्रभारी तारबहार पुलिस के नेतृत्व में दिनांक 11/05/23 साथ मे स्टाफ, प्र.आ. रमेश कुमार प्र.आ. सत्यम सरकार, आ बैद्यनाथ तथा तारबहार थाना के स्टाफ द्वारा दुर्गामंदिर पंडाल के पास स्टेशन रोड के पास पहुंच कर एक ब्यक्ति जो की काई कलर का फुल बांह का टीशर्ट एवं नीले रंग का जींस पहना हुआ मिला पूछने पर अपना नाम व पता- करन विश्वकर्मा पिता-सागर विश्वकर्मा उम्र -19 वर्ष निवासी- सूपाताल लढ़िया मोहल्लाथाना -संजीवनी नगर जबलपुर जिला -जबलपुर (म.प्र.) बताया  के पास से 01नीले रंग के हैंड बैग में 01पैकेट में कुल 05 किलो ग्राम गांजा मूल्य लगभग  60,000 ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग 22:40 बजे पकड़ा गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु लोकल पुलिस थाना तारबहार बिलासपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतू आरोपी करन विस्वकर्मा को सुपुर्द किया गया जिसके विरुद्ध अपराध संख्य-138/23 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट दिनांक -11/05/23 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को आज दिनांक 12/05/23 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया !