राशन कार्ड धारकों और आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत । इन्हे रखने वालों के लिए बड़ी खबर यह है कि सरकार की तरफ से राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जी हां सरकार ने एक बार फिर से आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है, पहले इसको लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी, लेकिन अब इसको सरकार ने 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यानी आपके पास में अब राशन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है।
अब राशन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है। सरकार ने एक से ज्यादा राशन कार्ड रखने वालों पर रोक लगाने के लिए इसको लिंक करने की सुविधा शुरू की है। बता दें जब आपका राशन कार्ड-आधार से लिंक होगा तो इससे धोखाधड़ी पर भी रोक लगेगी। राशन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक कराने के बाद इसे लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा।













