दो अलग मामलों में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

285

 

जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से ₹32000 जप्त

शराब बेचने वाले 02 आरोपियों से 42 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  संतोष सिंह के द्वारा जिला में जुआ/सट्टा खेलने वाले तथा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा कोरीडेम कोटा में जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की गई तथा 02 आरोपीगण से 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर विधिवत् कार्रवाई की जा रही है।

आरोपीगण –
01. राकेश वर्मा पिता राधेलाल वर्मा उम्र 42 साल साकिन टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली

02. शमशेर मोहम्मद पिता स्व. फकीर मोहम्मद उम्र 59 साल साकिन टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली

03. राजकुमार यादव पिता स्व.समय लाल यादव उम्र 38 साल साकिन टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली

04.गोलू वर्मा पिता नीला वर्मा उम्र 37 साल साकिन टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली

05. लल्लू सोनकर पिता ब‌ल्ला सोनकर उम्र 19 वर्ष टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

 

शराब बेचने वाले आरोपीगण-

01. राजेश यादव पिता घासीराम यादव उम्र 30 साल साकिन चंगोरी थाना कोटा जिला बिलासपुर – 22 पाव देसी मदिरा प्लान

02. परमेश्वर ध्रुव पिता राम सिंह उम्र 30 साल साकिन बेड़ापाट थाना कोटा जिला बिलासपुर – 20 पाव देशी मंदिरा प्लेन शराब।