पुलिस ने दुखी परिजनों को दी सुख की सौगात , सुपुर्द किये घर के चश्मों चिराग, ।

430

 

  • पुलिस की तत्परता से फिर गूंजने लगा घर में खुशी का कलरव

कोटा पुलिस की तत्परता से 02 नाबालिक बच्चों को किया गया बरामद
दोनों नाबालिक बच्चों को किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा क्षेत्र में गुम बच्चों की खोजबीन हेतु लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06-07.09.2023 को कोटा पुलिस द्वारा गुम बालिका को कोरीडेम के पास कोटा से तथा गुम बालक को लालखदान तोरवा से बरामद किया गया है । दोनों बच्चों को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है मामले में विवेचना जारी है

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, उनि. हेतराम सिदार, स.उ.नि.मेलाराम कठौतिया, म.आर. पूर्णिमा सिदार का सराहनीय योगदान है।