
चुनाव की तारीख़ नज़दीक आते ही
छत्तीसगढ़ जनता कॉंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रेणु जोगी ने अपने कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी बिगुल फूँक दिया
गुरुवार की शाम छ ज का कार्यालय के उद्घाटन के बाद विशाल बाईक रैली के साथ मेडम जोगी नगर भ्रमण पर निकली । सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने मेडम को जीत पक्की हेने का आश्वस्त करते हुए नारे के साथ पूरे नगर में घूम कर बाईक रैली को सफल बनाया

रैली समाप्ती के पश्चात मेडम जोगी ने कार्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित किया ।
जिससे समर्थकों में चुनाव जितने का उत्साह दुगना हो गया ।।
दुरंचल क्षेत्रों में डॉ रेणु जोगी की पकड़ मजबूत होने का मिल सकता है उन्हें फ़ायदा ।












