बेरियर स्टाफ को देख , गाड़ी छोड़ कर भागा तस्कर , विभाग ने किया वेन और उसमें भरे भारी मात्रा में सागौन के लट्टे जब्त ।।

715

 

 

दिनांक 13.12.2023 की रात्रि 11:30 बजे शिवतराई तरफ से एक वाहन पटैता से कोटा की ओर आते हुये दिखा जिस पर बेरियर में उपस्थित स्टाफ को देखकर लगभग 100 मीटर पहले ड्राईव्हर उपरोक्त वाहन को छोड़कर जंगल में कही भाग गया तत्काल स्टाफ द्वारा वाहन के पास जाकर देखा गया तो वाहन में सागौन प्रजाति के लट्टे भरे हुये थे जिसके बाद स्टाफ द्वारा उक्त ड्राईव्हर का पीछा किया गया किन्तु रात के अंधेरे में ड्राईव्हर भागने में सफल रहा जिसके उपरांत परिक्षेत्र अधिकारी कोटा एवं अन्य स्टाफ मौके पर जाकर वाहन को अपने अभिरक्षा में लेकर विक्रय काष्ठागार कोटा में लाकर अपराध दर्ज किया

स्थानीय स्तर पर तफतीश जारी है वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से वाहन मालिक के डिटेल मांगा जा रहा है जिसके उपरांत आगे की कार्यवाही की जावेंगी।

कार्यवाही मारूति वेन  क्रमांक CG10 F 7098 जिसमें सागौन प्रजाति के 12 नग 17721/03 दिनांक 13.12.2023 दर्ज किया गया है। 0.597 घ.मी. माल जप्त कर वन अपराध प्रकरण कमांक

ज्ञात होवे कि व०म०अ० बिलासपुर के निर्देशन में एवं उप०व०म० अ० कोटा के मार्ग दर्शन में लगातार वन अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। वनोपज एवं वाहन का मूल्य लगभग एक लाख रूपये है।