केंद्र के नए कानून का विरोध करते हुए , वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन ।

173

 

 

देशभर में ट्रक, डंपर और बस चालक इस समय हड़ताल पर हैं. चालकों का विरोध केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ है, जिसमें 10 साल की जेल और सात लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है. इसके खिलाफ देशभर में चक्काजाम की स्थिति बन गई है.
दरअसल, केंद्र सरकार ने हिट एंड रन को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी. इसके अलावा 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था. हालांकि, इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था. लेकिन नया कानून लागू होने के बाद दोषी को अब दस साल जेल में रहना होगा. हालांकि, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर कुछ रियायत का प्रावधान है. ट्रक और डंपर चालक इस कानून का ही विरोध कर रहे हैं.

सरकार के इस फैसले के बाद ट्रक चालकों में भारी आक्रोश है. इनका कहना है कि यह सरासर गलत है. सरकार को यह कानून वापस लेना होगा. इसको लेकर आज कोटा जय स्तम्भ चौक पर भी वाहन चालकों द्वारा प्रदर्शन किया गया , काफ़ी संख्या में मौजूद वाहन चालकों ने चौक से गुजरने वाले ड्राइवरों को आंदोलन में सहयोग करने की अपील की ।।

इस पूरे प्रदर्शन के दौरान कोटा थाना प्रभारी तोप सिंग नवरंग के साथ उनकी टीम शांति व्यवस्था बनाये रखने मौजूद रहे ।।।