कोटा। जनपद पंचायत के तहत ग्राम पंचायत करहीकछार के अरपा नदी से रेत उत्खनन के लिए बिलासपुर खनिज विभाग द्वारा रायल्टी जारी किया गया है पंचायत के नाम पर । लेकिन इसका लाभ खनिज माफियाओं द्वारा उठाया जा रहा है, रात को अंधेरे में रेत का अवैध खनन पोकलेन से हाइवा में भरकर अवैध कारोबार माफियाओं द्वारा किया जा रहा, इसी को लेकर आज सुबह ग्रामीणों ने बिलासपुर से आई खनिज विभाग की टीम को घेर कर रात्रि में चल रहे रेत उत्खनन पर काफी देर तक चर्चा करते रहे , चर्चा के दौरान अवैध रेत परिवहन पर लगाम कसने की बात भी ग्रामीणों द्वारा किया गया , वहीँ ग्रामीणों का कहना था ट्रैक्टर ट्राली से लूज में तीन सौ रुपये व रायल्टी में छः सौ रुपये में बेचा जा रहा है। लूज में रेत बिक्री बंद किया जाए जिससे राजस्व को नुकसान न हो। बहरहाल देखने वाली बात है ग्रामीणों की इस पहल को जिम्मेदार खनिज विभाग किस तरह निभाते हैं। या फिर अवैध खनन माफिया ग्रामीणों को धमकाते हुए बेखौफ होकर रात दिन अरपा नदी से अवैध खनन करते रहेंगे।













