यम दूत बन कर ट्रेक्टर ने युवक को कुचला , मौके पर ही निकला दम ।।

713

 

 

कोटा। थाना क्षेत्र के कोटा से नवागांव रेल्वे अंडरब्रिज के पास एक अनियंत्रित रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर कोटा
पुलिस ने चालक तथा रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद पंचायत कोटा के ग्राम कुँवारीमुड़ा निवासी रोशन ध्रुव पिता पतिराम उम्र 28 वर्ष अपने काम से मोटरसाइकिल में सवार होकर नवागांव की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोपहर लगभग 2 बजे के करीब नवागांव बोइरखोली अंडरब्रिज के पास अनियंत्रित रेत से
भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार रोशन को रौंद दिया।

हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत
ट्रैक्टर ट्रॉली व शव को कब्जे में लेकर,पुलिस आवश्यक कार्रवाई शुरू
कर दी है।