कोटा से बेलगहना पहुँच मार्ग पर ईन दिनों ट्रक की लम्बी कतारों को आसानी से देखा जा सकता है , ये सभी ट्रकें एफ सी आई के लिए लगी हुई है , ट्रकों का सड़क किनारे लगना उचित भी है क्योंकि इसके अलावा और कोई चारा भी नही है , पर इस मोड़ पर ट्रक के खड़े हो जाने से यह एक अंधा मोड़ हो गया है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रमुख कारण बन सकता है ।
ईन दिनों कोटा के कोरी डेम का पानी अपने निर्धारित स्तर से ऊपर बहने की वजह से वहाँ का नज़ारा देखने लायक हो गया , ईस प्राकृतिक नज़ारे को देखने नगर , आस – पास के अलावा शहरों से भी पर्यटकों का आना निरंतर जारी है , ऐसे में मोड़ पर खड़े ईन ट्रकों से गंभीर घटना होने की संभावनाएं बढ़ रही है ।













