यह कौन सा हिंदुत्व है जो चर्च से संचालित हो रहा है ?
भाजपा नेता प्रबल प्रताप ने ट्वीट करके कोटा विधायक पर फिर से हमला बोल दिया
उन्होंने ट्वीट पर लिखा है कि माननीय कोटा विधायक जी प्लीज यह मत कह देना ” A N M church ” the country club koni (Bilaspur chhattisgarh) को आपने नही बनवाया है , बिलासपुर के लोग और दस्तावेज कह रहे हैं कि यह प्रापर्टी आपकी है ।
इस ट्वीट के साथ उन्होंने कोटा के रतनपुर के बंगलाभाठा स्थित विवादित स्थल के उद्घाटन समारोह के निमंत्रण कार्ड और कोनी स्थित country club को चिन्हित किया एक और तस्वीर पोस्ट की है ।
आपको बता दें कि रतनपुर के बंगला भाठा चर्च को लेकर बीते एक सप्ताह से प्रबल प्रताप जूदेव और कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव के बीच “सोशल वार” जारी है। बंगला भाठा चर्च के उद्घाटन के विरुद्ध प्रदर्शन करने गए प्रबल प्रताप को अटल श्रीवास्तव ने भगवा गुंडा बताया था और साथ मे स्वयं को कट्टर हिन्दू बताते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने वाला बताया था ।जिसके बाद न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छ्ग की राजनीति में एकबारगी उबाल आ गया है ।













