चुनाव के नज़दीक आते ही सभी पार्टी के सदस्य अपनी दावेदारी पेश करने लगे, ऐसे में पार्टी भी अपने मजबूत दावेदार दांव खेलने रूपरेखा तैयार कर रही है।
जिला पंचायत सदस्य के लिए बिलासपुर जिला पंचायत क्रमांक 6 को महिला सीट घोषित किया है, इस सीट पर एक बहुचर्चित नाम ने अपनी दावेदारी पेश की है जिनका नाम है पूनम शुक्ला ।
चूंकि यह क्रमांक 6 पूनम शुक्ला का गृहग्राम है इस वजह से पूनम शुक्ला से लोग भलीभांति परिचित भी हैं, ग्राम पंडाकापा की बहु होने और राजनीति के जरिए लोगों की मदद और समाज सेवा कर आस पास के क्षेत्र में अच्छा खासा नाम भी है, यही वजह है कि क्रमांक 6 से पूनम शुक्ला एक मजबूत दावेदार है।
पूनम शुक्ला का राजनीतिक सफर


भारतीय जनता पार्टी के संगठन से अपने महाविद्यालय के वक़्त से जुडी हुई हैं। छात्र काल से राजनीती की ओर बनी रही है, कक्षा 11 एवं 12 रेलवे स्कूल के आतंरिक चुनाव में भाग लिया एवं लगातार दो चुनाव जीत कर स्कूल की हेडगर्ल बनी, उसके उपरांत महाविद्यालय डी.पी विप्र में प्रथम वर्ष में चुनाव में भाग लिया एवं सचिव पद पर अर्जित की।
2. घोरामार शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं जोन सह प्रभारी, बीजा तखतपुर : यह की विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ओर से दिए गए दायित्व में ग्राम घोरामार, तखतपुर में शक्तिकेंद्र प्रभारी के रूप में कार्य किया एवं पार्टी की को मतदाताओं तक पहुंचाने का यथासंभव प्रयास किया ।
3. शुरू से ही हर प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्टेज पर एंकरिंग करते हुए कार्यक्रम का संचालन की जिम्मेदारी हमेशा पूनम शुक्ला को ही सौंपा जाता रहा है।
4. पिछले दस वर्षों से पार्टी की सक्रीय कार्यकर्त्ता के रूप में हर प्रकार के मंडल, जिला एवं प्रदेश से आए हुए निर्देशों का निर्वहन किया है। पार्टी में रहते हुए राज्यहित को हमेशा सर्वोपरि रखा है और पार्टी के लिए हर प्रकार के चुनावों में जैसे आम चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगम एवं पंचायत के चुनावो में बूथ एवं विधानसभा स्तर पर पूरी निष्ठां से पार्टी के लिए कार्य किया है।
5. पार्टी के लिए सही रूप से काम करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कई सामाजिक कार्यक्रम किये हैं और कोरोना काल में पार्टी के निर्देश पर लोगो को बीमारी के संक्रमण से अवगत कराया, मास्क का वितरण किया, वैक्सीन के भ्रम से लोगो को जागरूक किया, भोजन एवं खान-पान की सामग्री जरुरतमंदो को उपलब्ध करवाया ।













