पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशियों को अपने अपने छाप मिलने के बाद चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है , सभी प्रत्याशी लोगों से मिलकर अपने पक्ष में वोट डालने की बात कर रहे है ।
इसी तारतम्य में करहीकछार पंचायत के आश्रित ग्राम केकराखोली के वार्ड क्रमांक 15 से पंच पद हेतु रमेश भट्ट ने भी फावड़ा छाप
से अपनी दावेदारी पेश की है , चुनाव होने में अभी कुछ दिन बाकी है पर अभी से रमेश भट्ट को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है जिसका कारण है , रमेश भट्ट जमीनी स्तर से काम करते हुए हमेशा लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं , साथ ही मिलनसार मिजाज़ होने की वजह से लोगों से हमेशा जुड़े रहते हैं , और चुनाव लड़ने का उनके पास एक खास मक़सद भी है वो ये चाहते हैं कि आज़ादी के बाद से अब तक उनके गाँव की सड़क मुख्य मार्ग से जुड़ नहीं पाई है जिससे ग्रामवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है , रमेश भट्ट का यही मक़सद है कि ग्रामवासियों को सड़क , बिजली , स्वागत गेट , जरूरत मंदों को आवास एवं पेंशन योजना का लाभ , वार्ड में नया नल कनेक्शन के रूप में एक ऐसा तोहफ़ा दें जिससे ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा न हो , यही कारण है कि रमेश भट्ट को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है ।













