बिजली विभाग का ये कर्तव्य है कि बरसात से पहले बिजली तार से लगने वाले पेड़ की शाखाओं की छटनी , और ट्रांसफार्मर के खुले तारों को दुरुस्त करे जिससे कि भी प्रकार के जान माल की हानि न हो ।
पर अपने कर्तव्य का निर्वहन सही तरीके से नहीं करने का खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ता है ,
ऐसा ही एक हादसा करगी कला के ट्रांसफार्मर की खुली तार की वजह से सामने आया , जहां ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई , ट्रांसफार्मर के खुले तार इंसानों की पहुंच से ज्यादा दूर नहीं है ज़मीन के काफ़ी नज़दीक होने की वजह से आने वाले दिनों में किसी अप्रिय घटना होने सम्भावना को और बढ़ाते दिखलाई दे रहे है ,
बिजली विभाग को चाहिए कि मामले को गंभीरता से लेते हुए , ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने उचित प्रबंध करे ।।













