अथक प्रयास और कर्तव्यनिष्ठ हो कर अपने लक्ष्य को हासिल करने पर उन्हें , मुख्यमंत्री के हाथों मिला प्रशस्ति पत्र ।

93

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करके भारतीय जनता पार्टी के 2024 सदस्यता अभियान ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से युवाओं से जुड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सही ढंग से पालन कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा अपने कार्य का विस्तार भी कर रही है और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सुधार का प्रयास कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, “यह सदस्यता अभियान सिर्फ़ एक रस्म नहीं है। यह हमारे परिवार का विस्तार है… यह संख्याओं का खेल नहीं है। हम कितनी संख्याएँ हासिल करते हैं, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। यह सदस्यता अभियान एक वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है।”
इसी तारतम्य में कोटा विधानसभा से विकास सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए अनवरत प्रयास किया , जब कभी कहीं भी हों इस अभियान के बारे में युवाओं से चर्चा कर भाजपा से जुड़ने की अपील करते रहे , भाजपा परिवार का विस्तार करने के लिए अथक प्रयास करने वाले विकास सिंह को उनकी कोशिश का बहुत अच्छा परिणाम मिला आज विकास सिंह कोटा विधानसभा के पहले सदस्य बन गए जिन्होंने भाजपा में तीन हजार से ऊपर सदस्यों को जोड़ कर भाजपा का विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई है ,
यही सबब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों विकास सिंह को प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ ,


विकास सिंह ने प्रशस्ति पत्र को अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया