कोटा नगर पंचायत के सामने इन दिनों कुछ लोग बैठे दिखलाई दे रहे हैँ , और बिच बिच मे उनकी आवाज़ का शोर भी सुनाई पड़ जाता है , ये शोर है उन कर्मचारियों का जो कोटा नगर पंचायत मे कार्यरत हैँ , जिन्हे पिछले दो माह से वेतन नही मिला है ,
ये कर्मचारी अपने उच्च अधिकारी से गुहार लगा कर थक गये की हमारी पगार दे दी जाये , पर अधिकारी फंड नही है कह कर उनकी बात को अनदेखा किये जा रहे हैँ ,
ऐसे मे नगर पंचायत कर्मियों को हड़ताल पर बैठना पड़ा , इनका कहना है की जबतक तख़्वाह नही मिलेगा तब तक काम बंद रहेगा ।
छाती मे मुंग दरने की कहावत समझना है तो इन् दिनो कोटा नगर पंचायत के सामने देखा जा सकता है ।
एक ओर नगर पंचायत के कर्मचारियों को फंड नही है कह कर वेतन नही दिया गया जिसकी वजह से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैँ , वहीं ठीक उनके बगल में ही नगर पंचायत दुकान निर्माण करा रहा है और ये काम जोरों से चल रहा हैँ ।
बहरहाल अब देखना ये है की उन कर्मचारियों का हड़ताल कब तक चलता रहेगा , और उनका वेतन कब जारी होगा ।।।













