युवा ही प्रदेश एवं देश के भविष्य हैँ – शुक्ला

48

 

स्व. लूभान ठाकुर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता मे नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प
कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत करवा मे स्व. लूभान सिँह ठाकुर की स्मृति मे पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया जिसमे ग्राम पंचायत के टीमों को ही खेलने का मौका दिया गया
पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आपने उदबोधन मे कहा कि युवा ही प्रदेश एवं देश के भविष्य हैँ किन्तु युवाओ मे नशे की बढ़ती लत समाज के लिए चिंतनीय है नशा सिर्फ नशा करने वाले को ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी नुकसान करती है अतः युवा जागृत होकर नशा एवं व्यवसन से दूर रहें तभी सभ्य समाज का सपना पूरा हो पायेगा


फाइनल मैच जगुवार इलेवन एवं वारियर करवा के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए करवा वारियर ने 44 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए जगुवार इलेवन ने निर्धारित ओवर से पहले ही ख़िताबी ट्रॉफी पर अपना कब्जा बनाया
इस प्रतियोगिता के सूत्रधार अजय साहू एवं आशीष मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताते हुए भविष्य मे ऐसे ही सहयोग करने की बात कही
आयोजन को सफल बनाने ग्राम के सरपंच  रंजीता सिँह जनपद सदस्य शंकर लाल सोनी महेंद्र मिश्रा योगेश्वर पासवान लकी मिश्रा आदित्य भारती अमरदीप पासवान राजू पात्रे ज्वाला सिँह विक्की सिँह महेंद्र यादव एवं साथियों का विशेष सहयोग रहा