नाबालिक युवती की अस्मत लूटने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । ।

123

 

नाबालिक लड़की को शादी का झॉसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रतनपुर पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को पाली जिला कोरबा से बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. सुमीत कुमार यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 19 वर्ष निवासी दोनासागर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

दिनाँक 31/12/2025 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 29/12/2025 को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।  प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी। नाबालिक बालिका की पाली जिला कोरबा में होने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा थाना रतनपुर में टीम गठित कर पाली रवाना किया गया था। जहॉ आरोपी सुमीत कुमार यादव यादव निवासी दोनासागर थाना रतनपुर के पास से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जबरदस्ती भगाकर ले जाना बताने तथा अपने साथ जबरदस्ती करने के कथन पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि दिनेश तिवारी, आर. पवन ठाकुर, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।