बिलासपुर।कोटा विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ऐसे कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की निस्तारी और नदी तालाबो में पानी भरने के लिए कोटा के कोरी डेम से आज गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान की उपस्थिति में तेज गर्मी को देखते हुए जलाशय से पानी छोड़ी गई जिसमें की आसपास के ग्रामीण पशुओं सहित जीव जंतुओं को नदी तालाबो के माध्यम से गर्मी के सीजन में पानी पीने और अन्य निस्तारी के करने के लिए पानी उपलब्ध हो सके सबइंजीनियर आकाश अहिरवार से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बतलाया है कि आज कोरी डेम से ग्रामीणों की निस्तारी के लिए डेम से पानी छोड़ी गई है और इसके साथ ही आसपास के तालाब और नदी को पानी से भरा जाएगा जिससे कि लोगो को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।इस दौरान बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित पूर्व जनपद सदस्य जयराज सिंह दीक्षित सुशील रावत रंजय कुर्रे मनोज यादव प्रभु जगत सिंचाई विभाग एसडीओ सक्सेना सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।














