बिलासपुर।बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेवारीबहरा के सुईधार में बीते रात्रि को दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सिर पर लाठी डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें की जय सिंह पन्ना पिता जोहन प्रसाद पन्ना उम्र 50 वर्ष ग्राम नेवारी बहरा सुईधार निवासी के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है इस मामले में केंदा पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जयपाल वेक पिता देव प्रसाद वेक और अंधियार पन्ना पिता जयसिंह उम्र 35 वर्ष एवं राम प्रसाद पिता जयपाल उम्र 36 वर्ष के बीच आपसी विवाद होने की वजह से जय सिंह पन्ना के सिर में लाठी-डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया जिसमें कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही अंधियार पन्ना अपने पिता व भाई के साथ परिवारिक संबंध ठीक नहीं है जिससे वह अपने ससुर जयपाल वेक के घर के पास उन्हीं के पक्ष में रहता है जय सिंह के 7 माह की पोती के दशगात्र कार्यक्रम था कि शाम को कुछ विवाद हो गया जिसमें जयसिंह पन्ना के सिर में प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया गया केंदा पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।














