आज के युग में पैसा कमाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे आजमाते रहते हैं जिसका एक उदाहरण आज कोटा थाना में उस वक्त देखने को मिला जब कोटा पुलिस ने एक आरोपी संतोष वस्त्रकार पिता छोटेलाल वस्त्रकार उम्र 47 वर्ष पता आनंद नगर उसलापुर आईपीसी की धारा 420 के तहत पकड़ा
आरोपी संतोष वस्त्रकार ठगी कर पैसा कमाता था जिसका शिकार हुए गनियारी में निवास करने वाले शिक्षक सतानंद साहू जिससे आरोपी ने ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ₹250000 की राशि ले ली और पीड़ित पक्ष को घुमाता रहा कोटा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आईपीसी की धारा 420 के तहत कार्रवाई की











