बाकी कुछ बचा तो महँगाई मार गई

120

किसान संदीप साहू की शादी कार्य देखकर गाँव वाले कर रहे सराहना,ऐसा लग रहा पुराना समय लौट रहा.

बलौदाबाजार। महंगाई की मार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से हर आदमी परेशान है। जिसका असर अब शादियों में भी दिखने लगा है।

दरअसल बलौदाबाजार जिले में स्थित पलारी विकासखंड के ग्राम कोनारी निवासी चोखेलाल साहू के बेटै संदीप साहू की शादी हुई। वे अपनी बारात घोड़ी या किसी गाड़ी से नहीं बल्कि बैलगाड़ी से निकाली। दूल्हा बने संदीप साहू ने बताया कि जिसकी शादी हो रही होती है, उनके बड़े सपने होते हैं, जैसे महंगी गाड़ी में बैठकर दुल्हा बनकर दुल्हन के घर में हीरो जैसी एंट्री हो, डीजे-बैंड बाजे का शोर हो, उसमें रिस्तेदार, दोस्त नाच रहे हो, लेकिन कमरतोड़ महंगाई से सारे सपने धरे के धरे रह गए।

आज की तारीख में वाहन हो, बैंड बाजा हो या तेल रसोई गैस या अन्य सामान सभी के दाम दोगुने से ज्यादा है। किसान परिवार के होने के नाते खर्च वहन करना मुश्किल है, इसलिए बैलगाड़ी से ही बारात निकाली। ऐसा लगता है कि पुराना समय लौटने वाला है। फिलहाल दूल्हा अपने दुल्हन के साथ खुश हैं। गाँव वाले भी इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।