राजधानी भोपाल (Bhopal) में बिना पूछे दुकान से समोसा उठाना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। बगैर पूछे समोसा उठाने पर नाराज दुकानदार ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।













