भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता का आयोजन बेंगलुरु में किया गया था
ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में सीवी रामन विश्वविद्यालय ने भी हिस्सा लिया और अपने कौशल का परिचय देते हुए कांस्य पदक हासिल कर अपने नाम का डंका पूरे भारत में बजा दिया है
कोटा नगर का नाम रोशन करने वाली सी वी रामन कबड्डी टीम का सम्मान नगर वासियों ने गाजे-बाजे के साथ श्रीफल प्रदान कर किया
राज्यपाल ने किया था प्रोत्साहित
कुछ दिन पूर्व डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय में आयोजित रामन लोक कला महोत्सव 2022 में राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके ने खिलाड़ियों को खेलो इंडिया खेलो में चयनित होने के लिए शुभकामनाएं दी थी साथ ही उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया था
सम्मान समारोह कोटा के राम मंदिर चौक पर रखा गया था जिसमें सम्मिलित नगर के प्रथम नागरिक प्रदीप कौशिक के साथ नगर के युवा भी शामिल थे सभी खिलाड़ियों को श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया












