सरस्वती सायकल योजना के तहत , छात्राओं को प्रदान की गई सायकल एवँ पुस्तकें

84

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानाबेल विकासखंड कोटा जिला बिलासपुर में शासन की महती योजना सरस्वती निशुल्क सायकल वितरण के अंतर्गत कक्षा 9वी में अध्ययनरत छात्राओं को एसएमडीसी समिति के अध्यक्ष शिवदत्त पांडे सांसद प्रतिनिधि पंचराम यादव सरपंच गायत्री पैकरा सदस्य लीला कंवर ललिता पैकरा की गरिमामय उपस्थिति में सायकल प्रदान की गई साथ ही आगामी सत्र की पढ़ाई हेतु विद्यार्थियों को पुस्तक भी प्रदान किया गया उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य प्रेम सिंह राजपूत व्याख्याता रामचंद्र जायसवाल पिरोज सिंह नितेश कुमार नेमा सीपी साहू श्रीमती मंजू सिंह एवं प्रह्लाद सिंह पैकरा निषाद हरप्रसाद  एवं सुनीता पैकरा उपस्थित रहे