रिश्तेदार के यहाँ घूमने आए अधेड़ की हुयी हत्या जाँच मे जुटी पुलिस।
कोटा । थाना के बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्तेदार के यहाँ रुके हुए अधेड़ की हुई हत्या फेकूराम यादव पिता छेदीराम यादव उम्र 56 वर्ष जो ग्राम लखोदना का निवासी था । शुक्रवार कल दिनांक 27-5-22 को अपने ग्राम लखोदना से ग्राम अचानकमार जा रहा था रास्ते में अपने रिश्तेदार के यहाँ चिखलाडबरी में रुका था जिसे रात में अज्ञात युवकों के द्वारा किसी हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी , जिसकी सुचना बेलगहना चौकी में दर्ज कराई गई,सूचना पर तत्काल बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी अजय वारे द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए , मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर, घटना का मुआयना कर संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है । जल्द ही बेलगहना पुलिस आरोपियों का खुलासा करेगी।














