अभी भी जारी है , राहुल को बचाने , रेस्क्यू ऑपरेशन ।

209

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद गांव में 10 साल का राहुल बोरवेल में गिर गया है। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। जांजगीर के पिहरीद गांव में 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। शुक्रवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के 18 घंटे से ज्यादा हो गए। अनुमान है कि अभी कम से कम 7-8 घंटे और लगेंगे। बोरवेल में सीसीटीवी की मदद से बच्चे को बाहर मॉनिटर पर देखा जा रहा है। राहुल नाम का ये बच्चा फिलहाल ठीक है। बोरवेल में ऑक्सीजन और पानी की भी सुविधा मुहैया कराई गई है। ओडिशा से स्पेशल रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल नाम का ये बच्चा शुक्रवार दोपहर 2 बजे के करीब 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था।
शुक्रवार से ही 10 साल के राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बोरवेल के ठीक बगल में 50 फीट से ज्यादा की खुदाई हो गई है। पाइप के माध्यम से राहुल को ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल से राहुल की आवाज और उसकी हलचल पूरी तरह सुनाई और दिखाई दे रही है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आस-पास वो बोरवेल में गिरा था। जिसके बाद से वो वहीं फंसा हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम मौके पर मुस्तैद है। बोरवेल के भीतर बच्चे को ऑक्सीजन मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे बच्चे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। बाहर मॉनिटर पर बच्चा हरकत करते दिख रहा है।