शाला प्रवेषउत्सव मना कर बच्चों को स्कूल आने किया प्रोत्साहित

159

शासकीय डी के पी पूर्व माध्यमिक शाला कोटा में दिनांक 16 जून 2022 को शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती अंजू ठाकुर के मुख्य आतिथ्य एवं संतोष चिंचौलकर राकेश दिघ्रसकर प्राचार्य दवय की अध्यक्षता तथा समिति सदस्यों एवं विद्यार्थियों के पालकों की विशेष उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । प्रवेशोत्सव के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन किया गया । शाला के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव के द्वारा शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।

 

आमंत्रित अतिथियों के स्वागत एवं नव प्रवेशी छात्र छात्राओं के स्वागत में उद्बोधन दिया गया । इसके बाद शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती अंजू ठाकुर, प्राचार्य राकेश दिग्रसकर सेजेस , संतोष कुमार चिंचोलकर प्राचार्य डी के पी एवं समिति सदस्यों के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया । इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया । अतिथियों ने इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने एवं अनुशासन हेतु महत्वपूर्ण टिप्स एवं स्कूल फ्रेंडली होने के संबंध में बच्चों को प्रेरित के किए । इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों के पालक गण भी उपस्थित थे । छात्र छात्राओं को प्रतिदिन शाला आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील पालकों के द्वारा किया गया। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी प्राचार्य के द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन भरत लाल साहू शिक्षक के द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन चूड़ामणि साहू शिक्षक के द्वारा किया गया।