अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि नेकी कर दरिया में डाल
आखिर क्या है इन शब्दों के मायने चलिए जानते हैं
- नेकी का अर्थ भला करना जिससे दूसरों को कुछ फायदा हो सके, दिखावे के लिए भला करना मतलब लोगों के सामने यह जाहिर करना है कि मैं दूसरों के लिए कुछ कर रहा हूं ऐसे नेकी करने में हमारा खुद का स्वार्थ छुपा होता है
नेकी कर दरिया में डाल का मतलब किसी का भला करो और भूल जाओ ऐसे भलाई करने में आत्मीय खुशी मिलती है
अब जानिए नेकी की दीवार के बारे में
नेकी की दीवार वह दीवार है जहां जो आपके अनुपयोगी वस्तु को आप रख सकें ताकि जरूरतमंद उस वस्तु का लाभ प्राप्त कर सकें जाहिर है आपको नेकी की दीवार तक पहुंचने में थोड़ा कष्ट हो सकता है पर उस जगह जब आप अपने अनुपयोगी वस्तु यह सोच कर रख जाते हैं कि इससे किसी का भला होगा तो आपको आत्मीय खुशी प्राप्त होती है जो खुशी आप पैसे से नहीं खरीद सकते उसे आप दान देकर प्राप्त कर सकते हैं
अब जानिए कोटा में कहां है नेकी की दीवार
कोटा नगर पंचायत के सामने की दीवार को नेकी की दीवार के रूप में उपयोग किया जाता है जहां ऐसी वस्तुएं रखी जाती है जो आपके काम की भले ही ना हो पर हो सकता किसी जरूरतमंद के काम आ जाए
आप भी अपने पुराने कपड़े लत्ते जूते वगैरह जिसे कचरे में फेंक दिया करते थे इस नेकी की दीवार के सामने रखकर गुप्त दान कर सकते हैं फिर देखिएगा कैसे आत्मीय खशी की अनुभूति प्राप्त होगी आपको ।












