चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

127

कोटा पुलिस द्वारा ग्राम गनियारी में चोरी करने वाले आरोपी को किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से चोरी किए नाली का जाली/ग्रिल कीमती 5000 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया

विवरण – उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा , चोरी करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा  ग्राम गनियारी में कैलाश वाटिका फार्म हाउस में दीवार फांद कर नाली का जाली/ग्रिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए मसरूका को किया गया जप्त।

प्रार्थी सुनील दास मानिकपुरी साकीन गुढी थाना सीपत बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं कैलाश वाटिका फार्म हाउस गनियारी में चौकीदारी का काम करता हूं कि आज दिनांक 24.06.2022 को अज्ञात व्यक्ति दीवार फांद कर नाली में लगे जाली/ ग्रिल कीमती ₹5000 को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सूचना पर आरोपी आदित्य वर्मा पिता महावीर वर्मा उम्र 25 साल साकिन गनियारी को पूछताछ करने पर अपने कब्जे से नाली का जाली/ ग्रिल कीमती ₹5000 पेश करने पर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी आदित्य वर्मा के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।