अवैध तरीके से महुआ शराब की बिक्री करने वाला , पुलिस के हत्थे चढ़ा

119

 

कोटा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत ₹1000 जप्त किया गया

 

विवरण – उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के  विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम अमने में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया

मुखबीर द्वारा कोटा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अमने के बुधराम जगत अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम अमने पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर बुधराम जगत अपने आंगन में 10 लीटर वाले जरिकेन  में भरा हुआ करीब 10 लीटर महुआ शराब रखे हुए मिला। पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम जगत पिता भुवन सिंह जगत उम्र 35 साकिन अमने थाना कोटा बताते हुए अपने कब्जे में कच्ची महुआ शराब रखना स्वीकार किया। आरोपी बुधराम जगत के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब किमती 1000 रु. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी बुधराम जगत पिता भुवन सिंह जगत उम्र 35 साल साकिन अमने को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।