145

दिनांक 28.06.2022

कोटा पुलिस द्वारा पाकिटमार कर चोरी करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

पॉकेटमार बैंक के पास पैसे निकालने वाले लोगों का रेकी कर करते थे पाकेटमारी
आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए बटुआ का, नगदी ₹800 आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस , परिचय पत्र, एसबीआई, एटीएम कार्ड, बरामद किया गया

 

उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा चोरी के आरोपी को तत्काल पकड़ने तथा गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के संबंध में निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा चोरी के 02 आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया

विवरण –

दिनांक 27.06.22 को प्रार्थी भागवत प्रसाद सहकारी बैंक कोटा धान का बोनस प्राप्त करने एवं लोन राशि प्राप्त करने गया था बैंक के कैशियर काउंटर के सामने लाइन में खड़ा था उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मास्क लगाकर आए और इसे धक्का देकर आगे पीछे खड़े हो गए तथा कुछ क्षण पश्चात चले गए इसी दरमियान प्रार्थी भागवत प्रसाद के पेंट में रखे बटुआ जिसमें 1400 रुपय नगद,एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड, पैन कार्ड ,आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस , परिचय पत्र रखा था चोरी हो गया। रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही, 01 संतोष मरावी उर्फ शोभित राम, 02 पिंटू सावरा उर्फ छोटू पूछताछ किया गया। दोनों आरोपियों ने चोरी किए बटुआ पेश करने पर बटुवा में रखें नगदी रकम एवं दस्तावेज जप्त कर वजह सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपी 01. संतोष मरावी उर्फ शोभित राम पिता तिजउराम उम्र 40 साल साकिन कलमीटार थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 02. पिंटू सवरा उर्फ छोटू पिता संतोष सवरा उम्र 24 साल साकिन लारंगपुर थाना पंडरिया जिला कवर्धा हाल मुकाम कलमीटार थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया।