आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में अलग-अलग जगहों से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अलग-अलग अंदाज में तिरंगा को हाथ में लेकर रैली निकाली.
आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है. ‘तिरंगा यात्रा’ देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है. ऐसे में आज देश के विभिन्न राज्यों में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली निकाली
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 15 अगस्त आजादी का पर्व आजादी अमृत महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है. इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है. तिरंगा अभियान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा हमें उन विरों की याद दिलायेगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वपन्न देखा था. उन्होंने कहा हम उन विरों के सपने को पूरा करने के लिए इस अभियान को सफल बनाएंगे.
इसी सिलसिले में कोटा नगर में भी आज तिरंगा रैली निकाली गई , इस रैली की शुरुवात कोटा जय स्तम्भ चौक से प्रारम्भ की गई और नगरवासियों को जागरूक करने मोटरसायकल पर भ्रमण करते हुए रैली को सफल बनाया गया , इस पूरे कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू , नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक , पार्षद नरेंद्र गोस्वामी , मुरारी गुप्ता , मोहित जायसवाल के साथ साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल थे












