आज़ादी का अमृत महोत्सव रैली कर लोगों को जागरूक करने हेतु दिनांक 16-08-2022 को जनपद पंचायत कोटा से लेकर नाका चौक होते हुये तहसील तक पुरे कोटा में बिहान केडर के द्वारा रैली का आयोजन किया गया

वहीं दूसरी तरफ आजीविका मिशन बिहान योजना जिसकी शुरुवात 2020 में की गई थी , तब से लेकर अब तक वही मानदेय और टारगेट ज्यादा होने की वजह से बिहान flcrp में रोष उत्पन्न हो गया है ,
इस गम्भीर मुद्दे से अवगत कराने और मानदेय बढ़ाने को लेकर flcrp , rbk , aw के कर्मचारियों ने जनपद सीईओ एवं कोटा sdm को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन के माध्यम से इस बात से भी अवगत कराया कि मानदेय नही बढ़ाने पर 1 सितम्बर 2022 से अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा ।

इस दौरान flcrp अध्यक्ष मालती जायसवाल , सचिव पूर्णिमा मानिकपुरी , कोषाध्यक्ष हबीबुन निशा , rbk श्यामकली यादव , लीलावती , कमला पालके , aw अध्यक्ष रत्ना निषाद , सचिव अंजनी जगत , कोषाध्यक्ष ओमलता देवांगन एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे












