कोटा पुलिस द्वारा ग्राम लमेर में अवैध महुआ शराब बिक्री करने मोटरसाइकिल में ले जाते आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त
01.दिनांक 02.09.2022 को सूचना मिला की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 10 BD 7426 में प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ग्राम लमेर से खरगहना की ओर ले जा रहा है। सूचना पर ग्राम खरगहना के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल रुकवाकर चालक अघोरी राम साहू से पूछताछ किया गया, मोटर साइकिल के हैंडल में रखें एक सफेद रंग के थैला को चेक करने पर थैला के अंदर 02 जरीकेन मे 15 लीटर कच्ची महुआ शराब मिलने पर वजह सबूत जप्त कर एवं अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी अघोरी राम साहू पिता कली राम साहू उम्र 46 साल साकिन लमेर थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग) के विरुद्ध अपराध कायम कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है।











