राजीव गांधी युवा मितान क्लब का हुआ गठन

82

 

कोटा ब्लाक के ग्राम पंचायत चंगोरी मे राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया जहां सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया गांव में निवासरत सभी जाति एवं सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया बताया गया कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब की अवधि एक साल की होगी एक साल बाद पुनः नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा राजीव गांधी युवा मितान क्लब गठन के बाद बैंक में अकाउंट खोला जाएगा जिसमें साल में एक लाख ₹ चार किस्तों में हर 3 माह मे डाला जाएगा जिससे ग्राम विकास, खेलकूद,संस्कृति कार्यक्रम , समाजिक आयोजन, शिक्षा एवं स्वच्छता इन गतिविधियों में खर्च किया जाएगा

आज ग्राम पंचायत चंगोरी में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों का बैठक आहूत किया गया , जिसमें अध्यक्ष पद पर धर्मराज यादव ,सचिव पद में राजेश यादव ,उपाध्यक्ष पद में गजानंद यादव ,कोषाध्यक्ष पद में शनि राम मरावी तथा संयुक्त सचिव पद पर संतोष निर्मलकर निर्वाचित हुए ।