4 साल के कार्य काल का मिला सौगात , नम आंखों से सहकर्मियों ने दी विदाई ।

335

 

सन 2018 में लोरमी के स्थित ग्राम बोडतरा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना हुई , उसी समय से उस बैंक में राजवीर सिंग सहायक लेखा पाल ने अपनी सेवा देते हुए आज 4 वर्ष पूर्ण किये , इस दौरान आस पास के सभी ग्रामीण राजवीर सिंग के कार्य से काफ़ी लाभान्वित होते रहे हैं , सह कर्मियों से अच्छे व्यवहार का उन्हें फायदा भी मिलता रहा , अपने कार्य के प्रति निष्ठा के चलते सहकर्मी एवं अधिकारी भी खुश रहते थे , यही वजह है कि जब आज राजवीर सिंग की विदाई है तो सभी उनसे रुक जाने की गुजारिश करते रहे ।

राजवीर सिंग की विदाई के दौरान शाखा प्रबंधक गिरधारीलाल यादव , कैशियर छोटे लाल यादव , एवं समस्त बैंक कर्मी  आनेन्द्र चंद्राकर , मनबोध बंदे , टेकराम यादव , रामफल यादव के साथ साथ लोरमी नगर पंचायत से ओमकार श्रीवास , कृषक संतोष केसवानी , बोडतरा निवासी अकत राम जायसवाल , राजू तम्बोली , अशोक जायसवाल उपस्थित रहे ।।