यही रात अंतिम , यही रात भारी ।।

254

 

विधानसभा चुनाव 23 के समाप्त होने के बाद , प्रत्याशियों ने कुछ राहत की सांस तो ली होगी जरूर , उसके बाद सिलसिला शुरू हुआ चर्चा का कि कौन जीतेगा , मतदान के पश्चात चौक चौराहे पर अक्सर लोगों के मुखारबिंद से चुनाव का फ़ैसला सुनने को भी मिला कहीं खुशियाँ तो कहीँ बहस के बीच वो रात भी आ गई जो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को सोने नही देने वाली ।

2 दिसम्बर 23 की यह रात भारी पड़ने वाली है प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को , यही वो रात है जो लोगों की धड़कन बढ़ाने वाला है यह सोचकर कि कल क्या होगा ।

बहरहाल प्रत्याशियों की तकदीर चुनाव के दिन ही E V M में बंद हो गई थी , अब देखना यह है कि 3 दिसम्बर को कौन बाजी मार ले जाता है और किसे अगले 5 साल फिर से इंतज़ार करना होगा ।।।