भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप जूदेव अब खुलकर चर्च के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।
कोटा रतनपुर के बंगला भाठा में एक चर्च को लेकर उठे विवाद के बाद अब प्रबल प्रताप जूदेव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि” प्रशासन के जांच के बाद यह पुष्टि की गई कि बंगलाभाटा, रतनपुर में निर्मित चर्च/प्रार्थना भवन अवैध है और वन विभाग की जमीन के पट्टे पर निर्मित है।
आपको बता दें कि इसी चर्च को लेकर एक बयान सामने आया था जिसमे प्रबल प्रताप को भगवा गुंडा बताकर पुलिस से प्रबल के विरुद्ध एफ़ आई आर दर्ज करने की मांग की गई थी । इस भगवा गुंडे वाले बयान को लेकर प्रबल समर्थकों ने हर जिले में मोर्चा खोला हुआ है ।
प्रशासन के जांच के बाद यह पुष्टि की गई कि बंगलाभाटा, रतनपुर में निर्मित चर्च/प्रार्थना भवन अवैध है और वन विभाग की जमीन के पट्टे पर निर्मित है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
मैं सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे धर्मांतरण के केंद्र को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर सनातन समाज को आश्वस्त करे कि प्रलोभन आधारित धर्मांतरण अब छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा।
मैं इस घृणित कार्य में संलग्न आरोपियों के खिलाफ प्रशासन से एफ. आई. आर. दर्ज करने की मांग करता हूं।
–












