गुरुवार शाम को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील होने वाला है. इस तूफान का असर छत्तीसगढ़ के मध्य, दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होगी. कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे.चक्रवाती तूफान दाना का ज्यादा असर 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान यहां पर 100 से 110 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में कुछ जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना की वजह से 25 से 26 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है। बस्तर संभाग में तूफान दाना का ज्यादा असर सभी जिलों में देखने को मिल सकता है। चक्रवाती तूफान ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तट से टकराने से पहले ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। वहीं तटीय क्षेत्रों को खाली भी कराया गया है। इस तूफान का ओडिशा से सटे राज्य के कुछ जिलों में भी देखने को मिलेगा।
इन जिलों में गिर सकती है बिजली, अलर्ट
• 25 अक्टूबर : रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिले
• 26 अक्टूबर : रायपुर, बिलासपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले
• 27 अक्टूबरः रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर














